राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशम हिंदू को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी…..बने भाजयुमो प्रदेश सह-प्रमुख युवाओं और खिलाड़ियों के लिए करेंगे काम

भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशम “हिंदू” को बड़ी जिम्मेदारी…बनाए गए प्रदेश सह-प्रमुख, नेशनल में ला चुके हैं कई मेडल, प्रदेशभर में खेल और कला को आगे बढ़ाने करेंगे काम

भिलाई। राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशम हिंदू को आजा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रशम को प्रदेश संगठन में यह जिम्मेदारी उनके कार्यों को देख दी गई है। प्रदेशभर के 60 युवाओं को प्रदेश संगठन में मौका मिला है। जिनमें प्रशम का भी नाम है। प्रशम को भाजयुमो के प्रदेश सह-प्रमुख बनाया गया है। वे खेल एवं कला का जिम्मा संभालेंगे। उनकी इस नियुक्ति से प्रदेशभर के खिलाड़ियों और कला क्षेत्र से जुड़े युवाओं में हर्ष का माहौल है। युवाओं के हित में किए गए उनके कार्यों को देख प्रदेश संगठन ने यह मौका प्रशम को दिया है। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने की है। इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी हो चुका है। आपको बता दें कि प्रशम वेटलिफ्टिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। वहीं नेशनल में पावर लिफ्टिंग के प्लेयर भी हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय के लिए मेडल भी ला चुके हैं। सेंट थॉमस कॉलेज के स्टूडेंट्स यूनियन प्रेसिडेंट भी रहीं हैं और पिछले कार्यकाल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहें हैं। प्रशम ने कहा कि, वे शुरू से ही युवाओं के हित के लिए खड़े रहे हैं। कई स्टेट व नेशनल टूर्नामेंट करा चुके हैं और आने वाले दिनों में युवाओं, खिलाड़ी व कला क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए बेहतर काम करेंगे। प्रशम ने संगठन के नेताओं का आभार माना है और कहा कि, वे उनकी उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!