दुर्ग ब्रेकिंग: बारदाना दुकान में लगी आग पर फायर टीम की बहादुर कार्रवाई

कुम्हारी बाजार में आग… और रात में उतरा ‘रेस्क्यू स्क्वाड’!

10 दिसंबर की रात करीब 9:50 बजे कुम्हारी बाजार चौक अचानक भागदौड़ से भर गया। लोगों ने देखा कि संजू निषाद की बारदाना दुकान से धुआं उठ रहा है। दुकान के अंदर आग तेजी से फैल रही थी, और बारदाना धधक रहा था।

घबराए लोगों ने तुरंत अग्निशमन कार्यालय दुर्ग में फोन लगाया। सूचना मिलते ही दुर्ग फायर ब्रिगेड की एक दमकल टीम बिना एक सेकंड गंवाए कुम्हारी के लिए रवाना हो गई।

कुछ ही मिनटों में सायरन बजाते दमकल का वाहन मौके पर पहुंचा। स्थिति गंभीर थी—दुकान में लपटें उठ रहीं थीं और आस-पास की दुकानों तक पहुंचने का खतरा था।

लेकिन अग्निशमन कर्मियों ने बिना देर किए गियर पहना और सीधे दुकान के अंदर घुस गए। दमकल की मोटी पाइप से तेज़ धार का पानी छोड़ा गया। लगभग एक ही गाड़ी पानी में आग को काबू कर लिया गया और आग को आगे फैलने से रोक दिया गया।

लोगों ने राहत की सांस ली—अगर कुछ मिनट और देर हो जाती, बड़ा हादसा हो सकता था।

हालांकि दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया, लेकिन फायर ब्रिगेड की तेज़ कार्रवाई ने पूरे बाजार को बचा लिया। पुलिस मौके की जांच में जुट गई है।

उस रात फायर टीम हीरो बनकर लौटी—
दल प्रभारी धनु यादव और उनकी टीम
संतोष मडरिया, नरोत्तम टंडन, राजूलाल व रमेश
ने मिलकर पूरी स्थिति संभाली।

और इस तरह, एक बड़े हादसे को टाल दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!