CG BREAKING: बीच सड़क पर जाम लगाकर ‘हैप्पी बर्थडे’ मनाया… पुलिस ने किया रंग में भंग

बीच सड़क पर आधी रात बर्थडे पार्टी मनाने वाले पांच युवक गिरफ्तार

रायपुर, । राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां आधी रात को कुछ युवकों ने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर बर्थडे सेलिब्रेशन किया। इस दौरान केक काटने और आतिशबाजी से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

यह घटना 18 से 19 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 12 से 12:30 बजे की है। प्रार्थी नामक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि मसल मनिया जिम के सामने कुछ युवकों ने अपनी गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी कर जोर-जोर से “हैप्पी बर्थडे” के नारे लगाते हुए केक काटा और पटाखे फोड़े।

 

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –

 

  • वकार आलम पिता मोहम्मद वजीर (23 वर्ष)
  • आदित्य पिता वीरेंद्र सिंह पुडीर (19 वर्ष)
  • हर्ष पिता धर्मेंद्र गुप्ता (27 वर्ष)
  • सजल सिंह पिता गुरमीत सिंह (27 वर्ष)
  • गौरव पिता राजेश्वर प्रसाद त्रिपाठी (25 वर्ष)

सभी आरोपी खरोरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

 

 

पुलिस की कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा द्वारा की गई।

आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 644/25 धारा 126 (2), 3(5) क्चहुस् के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई। अपराध जमानतीय होने के कारण आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। इसके अलावा उनके खिलाफ धारा 170/126, 135/3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए तहसील न्यायालय खरोरा में पेश किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!