CG BREAKING: यात्रियों के लिए अलर्ट…11–27 अप्रैल तक सफर होगा मुश्किल…पहले करें प्लान

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/ रायपुर/बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग एवं सिग्नलिंग कार्य के चलते 11 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रेल सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी। इस अवधि में कई लोकल MEMU एवं पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह रद्द रहेगा, जिससे दैनिक यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, कार्य के दौरान लगभग 10 यात्री ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी। इनमें प्रमुख रूप से बिलासपुर–रायगढ़ MEMU, गेवरा रोड–रायपुर MEMU तथा कोरबा–रायपुर पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जो प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों को सेवा प्रदान करती हैं।

निरस्त रहने वाली गाड़ियां:

  • 16 से 27 अप्रैल: 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर MEMU
  • 16 से 27 अप्रैल: 68735 रायगढ़–बिलासपुर MEMU पैसेंजर
  • 15 से 26 अप्रैल: 68736 बिलासपुर–रायगढ़ MEMU पैसेंजर
  • 15 से 26 अप्रैल: 68746 रायपुर–गेवरा रोड MEMU पैसेंजर
  • 16 से 27 अप्रैल: 68745 गेवरा रोड–रायपुर MEMU पैसेंजर
  • 15 से 26 अप्रैल: 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
  • 16 से 27 अप्रैल: 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • 16 से 27 अप्रैल: 68734/68733 बिलासपुर–गेवरा रोड–बिलासपुर MEMU
  • 16 से 27 अप्रैल: 68732/68731 बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर MEMU
  • 11 से 25 अप्रैल: 58210 बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर

आंशिक रूप से प्रभावित गाड़ियां:

  • 06 से 27 अप्रैल: 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर, बिलासपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। बिलासपुर–झारसुगुड़ा खंड में रद्द रहेगी।
  • 16 से 27 अप्रैल: 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर, बिलासपुर स्टेशन से ही प्रारंभ होगी। झारसुगुड़ा–बिलासपुर खंड में रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें तथा वैकल्पिक व्यवस्थाओं का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!