दुर्ग: चरोदा लोको शेड में लगी भीषण आग, वेस्टेज सामग्री जलकर खाक….

चरोदा, जिला दुर्ग: चरोदा स्थित विद्युत लोको शेड में आज अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग मालगाड़ी से निकलने वाले वेस्टेज सामग्री में लगी, जिसे नीलामी हेतु रखा गया था।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो टीमों को मौके पर भेजा गया, जो आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। घटना की जानकारी चरोदा रेलवे चौकी को भी दी गई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है
आगजनी से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिसकी जानकारी बाद में स्पष्ट हो सकेगी।

प्रशासन एवं रेलवे विभाग द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!