दुर्ग ब्रेकिंग: सिंधी कॉलोनी दुर्ग में जिम में भीषण आग—अग्निशमन दल की तेज़ कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

जिम में लगी आग पर अग्निशमन दल ने दिखाई तत्परता, बड़ा हादसा होने से टला

आज सुबह सिंधी कॉलोनी स्टेशन रोड स्थित श्री मनीष देवांगन के फिटनेस सेंटर जिम में अचानक आग लगने की सूचना अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो दमकल टीमों को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने तीसरी मंज़िल पर लगी आग को नियंत्रित करने के लिए बहादुरी दिखाते हुए जिम के अंदर प्रवेश किया और चारों ओर से पानी की बौछारें कर आग को कड़ी मशक्कत के बाद दो गाड़ी पानी की सहायता से बुझाया।

आग तीसरी मंज़िल पर होने के कारण अग्निशमन टीम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन समय पर कार्रवाई करते हुए आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। जिम में रखे लाखों के उपकरण जलकर नष्ट हो गए हैं।
घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

अधिकारीगण एवं टीम जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी
श्री नागेंद्र कुमार सिंह

दल प्रभारी : धनु यादव, भगवती पंजारे
अग्निशमन कर्मचारी :
संतोष मडरिया, नरोत्तम टंडन, शैलेन्द्र देशमुख, कुलेश्वर, उमाशंकर, नितिन रामटेक, रमेश साहू

अग्निशमन दल द्वारा उत्कृष्ट टीमवर्क दिखाते हुए समय पर पहुँचकर बड़ी घटना होने से बचा लिया गया। सौभाग्य से स्पॉट पर किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!