छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में नामी कारोबारियों पर दबिश
रायपुर, 03 सितम्बर 2025 छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज तड़के सुबह बड़ा अभियान चलाया।
रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और मुंगेली में ईडी की टीमों ने एक साथ धावा बोला।

रायपुर में 3 कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी की दबिश हुई है। शंकर नगर समेत शहर के कई ठिकानों पर छापे मारे गए। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कृषि कारोबार से जुड़े कारोबारियों के खिलाफ की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी वित्तीय गड़बड़ी और लेन-देन की जांच से जुड़ी है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

