CG BREAKING: शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक मचाया हंगामा… उतरते ही हुआ गिरफ्तार
पसंद की युवती से शादी की जिद पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, समझाइश के बाद उतरा, आरोपी गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क | दुर्ग/सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा पसंद की युवती से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने का मामला सामने आया है। घटना थाना परिसर से लगभग 200 मीटर दूरी पर घटित हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लुंड्रा के छीरोपारा निवासी योगेश यादव (27 वर्ष) मंगलवार सुबह करीब 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह लगभग 4 घंटे तक टावर पर बैठा रहा और अपनी मांग पूरी नहीं होने पर नीचे कूदने की धमकी देता रहा।
सूचना मिलने पर पुलिस एवं परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को समझाइश देने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद परिजनों द्वारा समझाने पर युवक स्वयं टावर से नीचे उतर आया।
जांच में सामने आया है कि युवक कथित रूप से गांव की एक युवती से विवाह करना चाहता था, जबकि युवती ने इस संबंध से इनकार करते हुए युवक के खिलाफ बेवजह परेशान करने एवं छेड़छाड़ की शिकायत थाना लुंड्रा में दर्ज कराई है।
युवक के टावर पर चढ़ने के दौरान आसपास क्षेत्र में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई तथा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
टावर से नीचे उतरने के पश्चात पुलिस द्वारा आरोपी युवक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

