दुर्ग में रह रही थी बांग्लादेशी महिला……, पुलिस ने उठाया बड़ा कदम…. महिला को बांग्लादेश भेजा वापस!

बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर को किया गया डिपोर्ट

दुर्ग में अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी नागरिक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई।

दुर्ग पुलिस की STF टीम को पश्चिम बंगाल भेजकर IB एवं BSF के सहयोग से दिनांक 23.10.2026 को रीना अख्तर को किया गया डिपोर्ट

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों की पहचान एवं सत्यापन के लिए की जा रही कार्रवाई के दौरान रीना अख्तर, बांग्लादेशी नागरिक, के भारत में अवैध रूप से निवासरत होने की जानकारी सामने आई।

प्रकरण में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत दुर्ग पुलिस की STF टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया। वहां इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सहयोग से समन्वित कार्रवाई करते हुए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को रीना अख्तर को नियमानुसार भारत से डिपोर्ट किया गया।

इसके अतिरिक्त, संबंधित महिला द्वारा आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं अन्य भारतीय दस्तावेज प्राप्त किए जाने के संबंध में उनके सत्यापन तथा नियमानुसार निरस्तीकरण हेतु संबंधित विभागों के समक्ष आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसका उद्देश्य अवैध रूप से प्राप्त दस्तावेजों के दुरुपयोग को रोकना तथा भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति की आशंका को कम करना है।

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों की पहचान, दस्तावेजों के सत्यापन तथा संबंधित विभागों एवं केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध विदेशी नागरिक के अवैध निवास अथवा फर्जी दस्तावेजों के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। प्राप्त सूचनाओं का नियमानुसार सत्यापन कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अवैध प्रवासियों के संबंध में सूचना देने हेतु हेल्पलाइन नंबर: 1800-233-1905

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!