दुर्ग ब्रेकिंग: डोंगरगढ़ जा रही पदयात्री युवती को लग्जरी कार ने कुचला….

राजनांदगांव में नवरात्रि पदयात्री जत्थे में शामिल युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

राजनांदगांव, 23 सितम्बर। नवरात्रि के दूसरे दिन एक गंभीर सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भिलाई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी कुमारी महिमा साहू मंगलवार सुबह पदयात्रियों के जत्थे के साथ डोंगरगढ़ जा रही थी।

सुबह लगभग 8 बजे गनकी गांव के पहले एक तेज रफ्तार महिंद्रा कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को पुलिस की मदद से उपचार के लिए भिलाई भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल सोमनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!