CG BREAKING: बेमेतरा में रईसजादे की कार ने मचाई दहशत, 2 की मौत, 5 घायल….

बेमेतरा में रईसजादे की कार ने मचाई दहशत, 2 की मौत, 5 घायल

बेमेतरा। बीती देर रात शहर में अफरा-तफरी का माहौल तब बन गया जब एक डिफेंडर कार ने तेज रफ्तार में कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने लगातार बाइक, स्कूटी और एक पिकअप वाहन को रौंद दिया। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने आरोपी कार मालिक के घर के बाहर तोड़फोड़ की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी डिफेंडर चालक मेहर सिंह सलूजा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में आरोपी नाबालिग के पिता को भी हिरासत में लिया गया था। मुख्य आरोपी के फरार होने के बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने नगर बंद का आव्हान किया है। मृतकों के परिजनों ने उचित मुआवजा और हिट एंड रन के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!