CG BREAKING: सुबह के कोहरे में भीषण हादसा: NH-130 बना दुर्घटनास्थल, 12 यात्री घायल

नेशनल हाइवे-130 पर भीषण सड़क हादसा, 12 यात्री घायल, 5 की हालत गंभीर

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे-130 पर दर्रीपारा के पास आज सुबह लगभग 5:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई। इस हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 5 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खड़े ट्रेलर से टकराई यात्री बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार से रायपुर की ओर जा रही रॉयल यात्री बस (क्रमांक CG 06 GY 8153) सड़क किनारे खराब हालत में ब्रेकडाउन की स्थिति में खड़े ट्रेलर (क्रमांक CG 12 AW 3236) से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार और कम विजिबिलिटी बनी हादसे की वजह

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रेलर को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और सुबह के समय कम विजिबिलिटी बताया जा रहा है।

इस संबंध में बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि दर्रीपारा बाईपास के पास खराब हालत में खड़े ट्रेलर से बस चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारे जाने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें 12 यात्री घायल हुए हैं।

घायलों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. सुरेंद्र विश्वकर्मा – परिचालक
  2. मंजय कुमार
  3. राजेश्वर राम
  4. दीपक कुमार
  5. सनोज यादव
  6. कमालुद्दीन अंसारी – चालक
  7. राकेश कुमार सिंह
  8. कु. सलोनी सिंह
  9. सुनीता सिंह
  10. शाहजहां खातून
  11. चिंता कुमारी
  12. अशरफी सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!