Lisa Nandy:ब्रिटेन की सरकार में मंत्री बनीं भारतीय मूल की लिसा नंदी

ब्रिटेन में आम चुनाव के अंतिम नतीजे आने के बाद नई कैबिनेट का गठन हो गया है। इसमें भारतीय मूल की सांसद लिसा नंदी को भी जगह दी गई है।

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को अपनी कैबिनेट का ऐलान कर दिया. उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के विगन संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतने वाली भारतीय मूल की लिसा नंदी को प्रधानमंत्री ने संस्कृति, मीडिया एवं खेल मंत्री नियुक्त किया है।

44 वर्षीय लीसा नंदी जनवरी 2020 में लेबर पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों में अंतिम 3 दावेदारों में से एक थीं, जहां उनका मुकाबला स्टारमर और एक अन्य उम्मीदवार से था, तब से उनकी शैडो कैबिनेट में सेवा कर रही हैं. वह अब लुसी फ्रेजर से संस्कृति मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण करेंगी जो ऋषि सुनक की उन मंत्रियों में शामिल थीं जिन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.

वे विगन से सांसद के रूप में चुनी गईं हैं। लिसा नंदी विगन संसदीय सीट से लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में पांचवीं बार चुनी गई हैं।

नंदी का जन्म मैनचेस्टर में लुइस और दीपक नंदी के घर हुआ था। कोलकाता में जन्मे लिसा नंदी के पिता दीपक नंदी भारतीय मूल के एक्टिविस्ट और शिक्षाविद थे। लिसा नंदी ने पारस वुड हाई स्कूल और होली क्रॉस कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद नंदी ने न्यूकैसल विश्वविद्यालय में राजनीति की पढ़ाई की। न्यूकैसल विश्वविद्यालय में अपनी पहली डिग्री लेने के बाद उन्होंने 2003 में लंदन विश्वविद्यालय के बर्कबेक कॉलेज में सार्वजनिक नीति का अध्ययन किया। पढ़ाई के बाद उन्होंने वाल्थमस्टो के सांसद नील गेरार्ड के सहायक के रूप में काम किया। गेरार्ड बेघरों के लिए काम करने वाली चैरिटी सेंटरपॉइंट के लिए शोधकर्ता थे। लिसा की शादी एंडी कोलिस के साथ हुई है जो एक पीआर कंसल्टेंट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!