छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: स्टील कारोबारी अशोक व विनय अग्रवाल के ठिकानों पर ACB-EOW की छापेमारी…..दुर्ग-भिलाई से रायगढ़ तक छापेमारी

छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच तेज हो गई है। ACB और EOW की संयुक्त टीमों ने सोमवार सुबह भिलाई में स्टील कारोबारियों अशोक अग्रवाल और विनय अग्रवाल सहित तीन स्थानों पर छापेमारी की।

ACB और EOW की चार टीमें सुबह 4 बजे भिलाई पहुंचीं। इनमें से एक टीम हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित आम्रपाली अपार्टमेंट में अशोक अग्रवाल के घर पहुंची, जबकि दूसरी टीम खुर्सीपार स्थित विनय अग्रवाल के घर पर जांच के लिए गई। जानकारी के अनुसार विनय अग्रवाल का घर आम्रपाली अपार्टमेंट में ही निर्माणाधीन है।

दोनों कारोबारी भिलाई के छावनी चौक के पास फेब्रिकेशन और अन्य औद्योगिक इकाइयों का संचालन करते हैं। सूत्रों का कहना है कि अशोक अग्रवाल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी हैं और शराब घोटाले में उनकी भूमिका को लेकर संदेह है।

छापे के दौरान एक टीम अशोक अग्रवाल को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर रवाना हुई है, जबकि अन्य टीमें उनके घर और फैक्ट्री में दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है और अधिकारियों द्वारा बरामद दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!