दुर्ग ब्रेकिंग: डॉ. खूबचंद बघेल शास. महाविद्यालय भिलाई-3, में अखंड भारत विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया
डॉ. खूबचंद बघेल शास. महाविद्यालय भिलाई-3, में आज एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक विषय अखण्ड भारत पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि श्री विश्वनाथ बोगी जी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं सामाजिक सद्भाव) एवं विशिष्ट अतिथि श्री सुनील पटेल जी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दुर्ग जिला कार्यवाह),

श्री विनोद देवांगन जी (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दुर्ग जिला महाविद्यायलीन कार्य प्रमुख) श्री कुमार विक्रांत मिश्रा जी (विवेकानंद यूथ सर्किल के छत्तीसगढ़ प्रांत के सह समन्वयक) उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के प्रतिमा में माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अश्विनी महाजन ने स्वागत उध्बोधन में कहा कि अखण्ड भारत का विचार केवल इतिहास का विषय नही है, बल्कि यह सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय जीवन की आत्मा से जुडा हुआ है। उन्होने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक सद्भावना को बढावा देता है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री विश्वनाथ बोगी जी ने अपने उदबोधन में कहा कि भारत की अखंडता केवल भौगोलिक सीमाओं से परिभाषित नही होती है। सिन्धु घाटी सभ्यता से लेकर आधुनिक भारत तक हमारी संस्कृति ने यह प्रमाणित किया है कि भारत मूलतः एक सांस्कृतिक राष्ट्र है।
विभाजन और राजनीतिक बाधाएॅ क्षणिक है, किन्तु हमारी आत्मा अखण्ड है उन्होने पी.पी.टी. के माध्यम से चक्रवर्ती राजा चन्द्रगुप्त मौर्य, अशोक कनिष्क जैसे महत्वपूर्ण साम्राज्यो के सीमा क्षेत्र को दिखाया एवं उन्होने कहा कि चाहे गौतम बुध्द की जन्म भूमि नेपाल हो या पाकिस्तान में तक्षाशिला जैसे विश्वविद्यालय के अवशेष सभी हमारी सांस्तृतिक जडो को प्रमाणित करते है।
इस कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ मनीष कालरा ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्रो का विशेष योगदान रहा।

