छत्तीसगढ़ के लिए BJP अध्यक्ष का ऐलान, किरण सिंहदेव के हाथों में दोबारा कमान

छत्तीसगढ़ के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष का ऐलान हो गया है। किरण सिंह देव को दोबारा छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान दी गई है। रायपुर में एक मंच से भाजपा नेता विनोद तावड़े ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।

साल 2023 में पहली बार बीजेपी अध्यक्ष बनाए गए थे। तब किरण सिंहदेव पहली बार विधायक बनकर आए थे। साल 2018 में हुए चुनावों में वो जगदलपुर से विधायक बने थे। साल 2023 में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में सिंहदेव एक बार फिर से जीतकर आए। अब एक बार फिर से बीजेपी ने किरण सिंहदेव पर भरोसा जताया है। उनको एक बार फिर छत्तीसगढ़ की कमान सौंपी है। इसका ऐलान भाजपा नेता विनोद तावड़े ने शुक्रवार को किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!