देशभर में फैला सट्टा नेटवर्क बेनकाब, खैरागढ़ पुलिस ने मारी बड़ी सेंध…..हरियाणा से 5 आरोपी अरेस्ट

डिजिटल डेस्क |दुर्ग/खैरागढ़: खैरागढ़ जिले में ऑनलाइन सट्टा गेमिंग एप के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में छुईखदान थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हरियाणा के गुरुग्राम से की गई है।

खैरागढ़ के एडिशनल एसपी नितेश कुमार गौतम ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ नियमों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एडिशनल एसपी ने यह भी बताया कि पूर्व में उजागर हुए सट्टेबाजी के प्रकरण की जांच लगातार प्राप्त हो रहे इनपुट के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से मिले डिजिटल साक्ष्य और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर हरियाणा से पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूछताछ पूर्ण होने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

खैरागढ़ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा और अवैध गेमिंग गतिविधियों से दूर रहें तथा इस तरह की किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस को अवगत कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!