दुर्ग ब्रेकिंग: दुर्ग कोतवाली पुलिस की सख़्त निगरानी में शांतिपूर्ण रहा जन्माष्टमी का पर्व

 

दुर्ग। जन्माष्टमी पर दुर्ग शहर में निकली कोसरिया यादव समाज की विशाल शोभायात्रा थाना कोतवाली पुलिस की चुस्त व्यवस्था के बीच पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। इस सफल आयोजन के लिए कोसरिया यादव समाज ने थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम व उनकी टीम का विशेष आभार व्यक्त किया।

 

रैली यादव छात्रावास से प्रारंभ होकर मान होटल, चंडी मंदिर, लांगुरवीर मंदिर, सराफा, मोतीलाल कंपलेक्स, तकियापारा सहित प्रमुख मार्गों से निकली, जिसमें करीब 4 से 5 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ शामिल रही।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम खुद मोर्चा संभाले रहे। उनकी कड़ी निगरानी और सतर्क पुलिस बल की तैनाती से पूरा आयोजन बिना किसी अप्रिय घटना के सम्पन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर,विधायक गजेंद्र यादव और महापौर अल्का बाघमार ने भी शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

थाना प्रभारी नेताम ने कहा कि “जन्माष्टमी पर दुर्ग कोतवाली क्षेत्र में एक भी घटना दर्ज नहीं हुई, यह केवल जनता और पुलिस के आपसी सहयोग का परिणाम है। आगे भी क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने में इसी तरह सहयोग अपेक्षित है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!