जय प्रकाश यादव ने विधायक देवेन्द्र यादव को दिया करारा जवाब,अपनी सरकार रहते सीबीआई जांच न करवाने वाले विधायक गृह मंत्री पर न लगाये झूठे आरोप
भिलाई – अखिल भारतीय यदुवंशम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ट भाजपा नेता जय प्रकाश यादव ने दिनाक 15/07/2024 को भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव के द्वारा लगाये गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने राज्य सरकार एवं उप मुख्यमंत्री माननीय विजय शर्मा पर जो आरोप लगाये है वो मिथ्या है! श्री देवेन्द्र यादव का कहना है कि साधुराम की हत्या को लेकर कवर्धा में यादव परिवार के साथ मैंने जो धरना दिया जिसकी वजह से गृह मंत्री अपनी भड़ास निकाल रहे है जबकि सच्चाई यह है कि उनके बगल के शहर दुर्ग में स्व. मंत्री यादव के परिवार के आंसू गृह मंत्री विजय शर्मा जी ने ही पोछा जिसमे २ लाख रूपये की आर्थिक सहायता एवं शासकीय सेवा की मदद की ! उस वक्त श्री देवेन्द्र यादव कहा थे ?
जो सवाल विधायक देवेन्द्र यादव ने प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा जी से मीडिया के माध्यम से पूछे है वो सवाल उनको अपने राजनितिक आका तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से पूछना चाहिए कि उन्होंने अपनी सरकार रहते मामला सीबीआई को क्यों नहीं सौपा ?
श्री देवेन्द्र यादव ने २ / ८ /२३ को अपने साथी देवेश पाणिग्रही के माध्यम से एक लिखित पत्र पुलिस प्रशासन को अश्लील वीडियो के खिलाफ दिया उस समय कांग्रेस की सरकार थी और ये खुद कांग्रेस के विधायक रहे तब यह चाहते तो राज्य सरकार के माध्यम से सीबीआई
को केस सौप सकते थे लेकिन इन्होने ठीक चुनाव के समय आदर्श आचार संहिता में १५ नवम्बर २०२३ को प्रेस वार्ता करके रोने का ढोंग रचा अब यहाँ पर सवाल यह उठता है कि तत्कालीन भूपेश बघेल की कांग्रेसनीत सरकार को अपने ही विधायक देवेन्द्र यादव की बातो पर विश्वास नहीं था !
उन्होंने मामले को लटकाए रखा अब जब भाजपा की सरकार आ गयी है तो फसने के डर से राज्य सरकार और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अनर्गल प्रलाप-विलाप कर रहे है इसके लिए देवेन्द्र यादव जी को जनता से माफ़ी माँगना चाहिए !
मैं और समस्त भाजपा के कार्यकर्त्ता उक्त झूठे आरोप की कड़ी निंदा करते है अंत में एक सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर देवेन्द्र यादव अपनी सरकार में सीबीआई जांच के डर से खामोश क्यों बैठे रहे अब केवल अपनी राजनीतिक पृष्टभूमि को बचाए रखने के लिए झूठी बयानबाजी कर रहे है !
फारेंसिक लैब की जाच का हवाला देने वाले देवेन्द्र यादव अपने निज निवास पर चुनाव के समय रो-रो कर दुहाई दे रहे थे कि हमने फोरेंसिक जाच करवा ली है तो वो जो सबूत थे क्या वो झूठे थे या फिर आज जिस लैब जाच की मांग कर रहे है वो झूठा है?
पहले इस पर वो अपनी स्थिति स्पष्ट करे !

