दुर्ग ब्रेकिंग: झाड़-फूंक के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
झाड़़फूंक करने के बहाने दुष्कर्म करने का आरोपी गिरप्तार
बताने पर जान से मारने की भी धमकी दिया था आरोपी
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
दिनांक 24.12.2025 को प्रार्थिया थाना नंदिनी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक पुत्री का स्वास्थ्य खराब होने से दिनांक 22.12.2025 को परसबोड़़ बेमेतरा निवासी बाडू बैगा को ईलाज व झाड़़फूंक कराने अपने घर ग्राम बुलाई थी । झाड़़फुक करने के बाद *नींबू को लेकर फेंकने जाने बोलकर बैगा पीड़िता को अपने साथ घर से थोड़ी दूर लगे नर्सरी के अंदर ले जाकर डरा धमका कर दुष्कर्म करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया* है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 345/2025
64(2)(1),351(3) BNS, 6 Pasco act कायम कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैग उम्र 25 साल निवासी परसबोड़़ थाना साजा जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो घटना घटित करना स्वीकार किया । आरोपी को आज दिनांक 25.12.2025 को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैग उम्र 25 साल निवासी परसबोड़ थाना साजा जिला बेमेतरा

