दुर्ग ब्रेकिंग: पति को पसंद नहीं था रील बनाना…रील बनाने से रोकने पर बढ़ा झगड़ा, पत्नी ने की आत्महत्या

 

▪️ सोशल मीडिया को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में महिला द्वारा आत्महत्या
▪️ इंस्टाग्राम रील पोस्ट करने के मुद्दे पर लंबे समय से था पारिवारिक तनाव
▪️ पूर्व में भी महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया जा चुका था
▪️ पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच जारी

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/भिलाई: थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत भिलाई नगर में सोशल मीडिया को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद एक दुखद घटना में तब्दील हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला अंजली साव ने अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतिका और उसके पति के बीच इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने को लेकर लंबे समय से विवाद और तनाव चल रहा था। पति द्वारा पत्नी से सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करने को लेकर बार-बार कहने से पारिवारिक तनाव बढ़ता गया।

यह भी ज्ञात हुआ है कि दिसंबर माह में महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया था, जिसे परिजनों ने समय रहते रोक लिया था। इसके बावजूद पति-पत्नी के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ। दिनांक 30.01.2026 को दोनों के बीच पुनः कहासुनी हुई, जिसके बाद शाम के समय बच्चों के ट्यूशन जाने पर महिला ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जांच की स्थिति :

छावनी थाना पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मोबाइल डाटा, सोशल मीडिया गतिविधियों एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!