दुर्ग ब्रेकिंग: स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक अधिवेशन के द्वितीय दिवस में सांसद विजय बधेल व विधायक ललित चन्द्राकर हुए शामिल

 

 

दुर्ग/15 जून/ भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक अधिवेशन के द्वितीय दिवस दुर्ग लोक सभा के सांसद विजय बधेल ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता संगठन के लिए समर्पित तथा देश की उन्नति के लिए निष्ठावान होते है. इस अधिवेशन के माध्यम से जानकारी में आया है कि छत्तीसगढ़ में चुँगी क्षतिपूर्ति की राशि 34 रूपया प्रति व्यक्ति कि मान से निकायो को भुगतान हो रहा जबकि मध्यप्रदेश में यह राशि 109 रूपया है. इस भिन्नता को समाप्त कर प्रदेश के निकाय को आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहिए। विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता अपने शासकीय दायित्व के साथ कर्मचारी हित में भी मजबूती के साथ कार्य करते है. उन्होने आगे कहा कि चुँगी क्षतिपूर्ति की भिन्नता की जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रख कर समानता का प्रयास किया जाऐगा. अधिवेशन में उपस्थित दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिवेशन की बधाई प्रेषित किया।

 

अधिवेशन के अन्तिम सत्र में प्रदेश के नवीन कार्यसमिति के लिए संरक्षक विष्णु चन्द्राकर, अध्यक्ष शरद दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल वाचपेयी, महामंत्री अनिल सिंह,संगठन मंत्री अमरनाथ दुबे, संयुक्तमंत्री कृष्णा देशमुख, कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, गोपाल सिन्हा, राम अवतार साहू, अरूण मिश्रा, अरूण सूर्यवंशी,सिद्धार्थ मिश्रा, मंत्री रीता चतुर्वेदी, दुर्गेश गुप्ता, हसीब खान, रामलाल विश्वकर्मा, अनिता कश्यप, उदय राज सिंह भोसले, के साथ ही कार्यकारिणी की धोषणा किया गया।

अधिवेशन में दुर्ग निगम अध्यक्ष संजय मिश्रा,अनिल सिंह,दुर्गेश गुप्ता,रामबिहारी शर्मा, चन्द्रपाल हरमुख, नलनीश मिश्रा, नवीन साहू, लोकेश बया, संतोष पाण्डेय, शालनी गुरव, विवेक रंगनाथ, विजेंद्र परिहार, गिरधर वर्मा, वामन राव, रेखा कुर्र, यशवंत साहू, शशिकान्त यादव, ओंकार यादव, रोहित बंजारे, ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव,राजू बक्शी,सत्यनारायण शर्मा,नंदकुमार कुशवाहा, जय प्रकाश दुबे, हरेन्द्र ठाकुर सहित सौकडो संख्या में भारतीय मजदूर संघ से देश एवं प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!