T20 एशिया कप: भारत का धमाकेदार आगाज : UAE को 10 विकेट से रौंदा, सिर्फ 58 रन का लक्ष्य 4.3 ओवर में पूरा!

India vs UAE Highlights: भारत ने टी20 एशिया कप 2025 में तूफानी आगाज किया है। भारत ने बुधवार को यूएई के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की। भारत को सिर्फ 58 रनों का लक्ष्य मिला था, जो उसने 4.3 ओवर में चेज किया। भारत ने 93 गेंद बाकी रहते विजयी परचम फहराया।

 

यह किसी भी फुल मेंबर द्वारा सर्वाधिक गेंदें शेष रहने के लिहाज से दूसरी बडी जीत है। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल हैं। शुभमन गिल ने 9 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का निकला। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 7 रन बनाए।

 

 

इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी और यूएई को बहुत तगड़ा जख्म दिया। भारत ने यूएई को 13.1 ओवर में महज 57 रनों पर ढेर कर दिया। यह यूएई का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे छोटा स्कोर है।

 

स्पिनर कुलदीप यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे ने गदर काटा। कुलदीप ने 2.1 ओवर में 7 रन देकर चार विकेट चटकाए। शिवम ने 2 ओवर में चार रन खर्च करने के बाद तीन शिकार किए। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट हासिल किया।

 

 

पहले बैटिंग करने उतरी यूएई की टीम ने बिना विकेट गंवाए 26 रन जोड़े। इसके बाद, भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया। यूएई ने महज 31 रन जोड़कर 10 विकेट गंवा दिए। यूएई की ओर से अलीशान शराफू (22) ने सर्वाधिक रन बनाए।

 

 

कप्तान मुहम्मद वसीम के बल्ले से 19 रन निकले। विकेटकीपर राहुल चोपड़ा (3) और हर्षित कौशिक (2) समेत यूएई के आठ खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। कुलदीप ने नौवें ओवर में तीन शिकार किए, जिससे यूएई की कमर टूट गई। भारत एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने एशिया कप इतिहास में सर्वाधिक आठ खिताब जीते हैं।

 

 

IND 60/1 (4.3 ओवर) UAE 57/10 (13.1 ओवर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!