दुर्ग ब्रेकिंग: स्वाधीनता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर जिला चिकित्सालय दुर्ग में ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह
स्वाधीनता दिवस की 79 वी वर्षगांठ के पावन अवसर पर जिला चिकित्सालय के प्रांगण में ध्वजारोहण सिविल सर्जन सह अधिक्षक डॉ एके मिंज के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज दानी ,आर एम ओ डॉ अखिलेश यादव, डॉ आर के मल्होत्रा, डॉ विपिन जैन डॉ आर के नायक, डॉ संजय बाल बेंद्रे , डॉ रचना दवे, डॉ विनीता ध्रुवे मेट्रन एवं अनेक सिस्टर वार्ड बॉय जीवन दीप समिति के कार्यकारिणी सदस्य विजय ताम्रकार आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर अजय नायक, वी एन राव, सत्येंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रशासन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सक एवं कार्मिक सम्मानित हुए सिक लीन प्रोग्राम में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ केके जैन सिविल सर्जन आर एम ओ जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर द्वारा सम्मानित हुए।

