CG BREAKING: नाइट पार्टी ड्रग्स सप्लाई कांड: इंटीरियर डिजाइनर रायपुर की युवती मुंबई से अरेस्ट
रायपुर दिनांक : 29.08.2025
हाई प्रोफाइल ड्रग कार्टेल से जुड़ी युवती गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
रायपुर। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं गंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हाई प्रोफाइल ड्रग कार्टेल से जुड़ी इंटीरियर डिजाइनर युवती को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।

युवती नाइट पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह का हिस्सा थी।
विदित हो कि 23 अगस्त को पुलिस ने देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के नीचे कार में सवार हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया था।

उनके कब्जे से 27.58 ग्राम एमडीएमए, एक कार, नगद 85,300 रुपए, तौल मशीन व 5 मोबाइल सहित लगभग 20 लाख का सामान जब्त किया गया था।

पूछताछ में आरोपियों ने कटोरा तालाब निवासी नव्या मलिक का नाम लिया, जिसके डिमांड पर ड्रग्स रायपुर लाए जाते थे।
पुलिस ने नव्या मलिक को मुंबई से गिरफ्तार कर उसके पास से एक प्रतिबंधित नशीली टैबलेट, ड्रग्स सप्लाई का रैपर और 2 मोबाइल जब्त किया। आरोपी युवती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

