Uncategorizedदुर्ग-भिलाई ब्रेकिंगलेटेस्ट अपडेट

दुर्ग ब्रेकिंग: दुर्ग “संविधान बचाओ कार्यक्रम” में उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

 

कांग्रेस का हर सिपाही लोकतंत्र की नींव की रक्षा में तैनात है। – साहू, वोरा”

 

आज दुर्ग विधानसभा स्तरीय “संविधान बचाओ कार्यक्रम” का आयोजन राजीव भवन, दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुरक्षा के लिए जनजागरण करना था।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित रहे।

 

यह कार्यक्रम देशभर में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “संविधान बचाओ आंदोलन” का हिस्सा था, जो भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों के विरुद्ध जनजागरण का अभियान है।

 

इस दौरान ताम्रध्वज साहू ने कहा:

“संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, यह देश की आत्मा है। जो लोग लोकतंत्र को कुचलना चाहते हैं, उन्हें कांग्रेस का हर सिपाही संविधान की रक्षा में डटकर जवाब देगा। देश को तानाशाही की ओर ले जाने वाले हर प्रयास का डटकर विरोध होगा।”

 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा:

“आज संविधान के मौलिक सिद्धांतों — जैसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, और जनप्रतिनिधियों की गरिमा — पर सीधा हमला किया जा रहा है।

2014 के बाद से संसद में संवाद की परंपरा समाप्त हो चुकी है। कानून बिना चर्चा के पास हो रहे हैं और विरोध करने वालों को जांच एजेंसियों से डराया जा रहा है।

यह सिर्फ एक राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लोकतांत्रिक भविष्य को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है।”

 

हाल ही में दुर्ग जिला कांग्रेस द्वारा जिला स्तरीय “संविधान बचाओ रैली” का सफल आयोजन भी किया गया था।

 

आज के कार्यक्रम में दुर्ग शहर के सभी वार्डों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पूर्व पार्षदगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल के साथी उपस्थित रहे।

 

विशेष उपस्थिति:

बद्रुद्दीन कुरैशी, गया पटेल (जिला अध्यक्ष, दुर्ग शहर), राकेश ठाकुर (जिला अध्यक्ष, ग्रामीण), धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर, शंकर ताम्रकार, आर.एन. वर्मा, दीपक दुबे, अल्ताफ अहमद, राजेंद्र साहू, ऋषभ जैन, राजकुमार नारायणी, मोहम्मद अयूब, हामिद खोखर, आनंद ताम्रकार, मोहित वाल्दे, शिशिरकांत कासर, अजय मिश्रा, राजकुमार साहू, राजकुमार वर्मा, संदीप वोरा, फतेह भाटिया, कुसुम माणिकपुरी, निकिता मिलिंद, हेमा साहू, विकास सापेकर, कन्या धीमर, पिंकी झा, शिवाकांत तिवारी, कौशल, सुमित वोरा, शिजु एंथनी, अतुल साहू, राजेश गुप्ता, सुनील चौधरी, सुमित घोष, आयुष शर्मा, विवेक मिश्रा, भोला माहोबिया, दीपक साहू, उषा ठाकुर, निर्मला साहू, अमोल जैन,

महेश्वरी ठाकुर, अब्दुल गनी, सुधीर चंडेल, अशोक मेहरा, राज पाटले, अशोक चंद्राकर, पृथ्वी चंद्राकर, निकिता सिंह, मेजर सागर, वरुण केवलतानी, आदिल खान, संजय बत्रा, कौशल किशोर सिंह, रज्जाक भाई, केडी देवांगन, कमलेश कुमार नगरची, कृष्णा देवांगन, भोजराज यादव, पप्पू श्रीवास्तव, परमजीत सिंह भुई, कचरू चौहान, नासिर खोखर, प्रेमलता साहू, एनी पीटर, त्रिशरण डोंगरे, सौरभ ताम्रकार, शत्रुघ्न चक्रधारी, गणेश सोनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *