छात्रावास में ऑनलाइन हाजिरी पर बवाल! मेस राशि कटौती के आदेश के खिलाफ अधीक्षकों ने खोला मोर्चा

डिजिटल डेस्क: आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत राज्य भर में संचालित आश्रम छात्रावास में दैनिक उपस्थिति ऑनलाइन अपलोड करने तथा अनुपस्थिति पर छात्रों के मेस राशि में कटौती संबंधी आदेश के विरोध में समस्त जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

छात्रावास अधीक्षकों का कहना है कि विभाग द्वारा दैनिक उपस्थिति अपलोड करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है जबकि समस्या को सुना नहीं जा रहा दरअसल 1275 रुपए प्रति छात्र मेस संचालन हेतु और 225 रूपये सामग्री वितरण हेतु छात्रों को प्रदाय किया जाता है।

 

वहीं पोस्ट मेट्रिक छात्रावास में 1200 प्रति माह छात्रों को भोजन सहाय राशि वितरित की जाती है वर्तमान में यह आदेश दिया गया है कि बच्चों की उपस्थिति प्रतिदिन ऑनलाइन अपलोड करनी है इस संबंध में उनका कहना है कि छात्र माह में 3…4 दिवस अन्य कामों से घर चले जाते है उक्त छुट्टी की राशि को छात्रों के दैनिक उपयोग की सामग्री क्रय में खर्च किया जाता है अतः दैनिक उपस्थिति अपलोड और राशि कटौती से सामूहिक मेस व्यवस्था बाधित होगी तथा बच्चों को अन्य आर्थिक लाभ नहीं दे पाएंगे ।

शिष्यवृत्ति की राशि पिछले 3 साल से बढ़ा नहीं है जबकि महंगाई दर लगातार बढ़ गई है विभाग से प्राप्त बच्चों के भोजन हेतु प्रयाप्त नहीं है परंतु सामूहिक मेस संचालन से बच्चों को अच्छा भोजन दे पाते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!