बिहार विधानसभा चुनाव: अलीनगर सीट पर मैथिली ठाकुर आगे…..तेजप्रताप यादव, विजय कुमार सिन्हा समेत ये नेता हार रहे चुनाव

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है. फिलहाल एनडीए 170 से अधिक और महागठबंधन 60 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है.

हालांकि, ये शुरुआती रुझान हैं, नतीजे नहीं.

राज्य की 243 सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था.

राज्य में 1951 के बाद इस बार सबसे ज़्यादा 67.13% मतदान हुआ है. यह पिछले विधानसभा चुनाव से 9.6% ज़्यादा है.

इस बार के मतदान की ख़ास बात यह भी रही कि इसमें पुरुषों की हिस्सेदारी 62.98% थी और महिलाओं की 71.78 फ़ीसदी.

अलीनगर विधानसभी सीट सबसे ज्यादा चर्चित सीटों में से एक बनी हुई है। अलीनगर विधानसभा सीट बिहार के दरभंगा जिले के अंतर्गत आती है और यह दरभंगा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2025 के विधानसभा चुनाव में यह सीट काफी हाई-प्रोफाइल बन गई है। इस बार मुकाबला न केवल पारंपरिक राजनीतिक दिग्गजों के बीच है, बल्कि इसमें लोकप्रिय लोक गायिका की एंट्री ने इस सीट को राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया है। जहां बीजेपी से इस सीट पर फेमस लोक गायिका मैथिली ठाकुर पर दांव लगाया है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (महागठबंधन) ने एक बार फिर अपने पुराने और अनुभवी चेहरे बिनोद मिश्रा को मैदान में उतारा है।

अलीनगर सीट के पहले दो राउंड की काउंटिंग के बाद मैथिली ठाकुर ने बिनोद मिश्रा के ऊपर अपनी बढ़त बनाई हुई है। मैथिली को 7600 से ज्यादा वोट इन दो राउंड में मिल चुके हैं और अब बिनोद के ऊपर उनकी बढ़त 30004 वोट की हो चुकी है।

दरभंगा जिले की यह हाई-प्रोफाइल सीट इस समय कांटे की टक्कर देख रही है। बीजेपी की युवा उम्मीदवार और लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने आरजेडी के अनुभवी नेता बिनोद मिश्रा पर शुरुआती बढ़त बना ली है। मतगणना के शुरुआती चरणों (पोस्टल बैलट और कुछ EVM राउंड) में बढ़त बेहद कम है, जो दर्शाता है कि यह मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहेगा।

 

खजौली विधानसभा सीट पर BJP उम्मीदवार अरुण शंकर प्रसाद 3265 वोट से आगे चल रहे हैं. इसके अलावा RJD के उम्मीदवार ‍ब्रज किशोर यादव पीछे चल रहे हैं.

लखीसराय विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार और डिप्टी सीएम ने विजय कुमार सिंह वापसी करते हुए दूसरे राउंड की गिनती में 788 मतों से आगे चल रहे हैं

भाजपा उम्मीदवार और बाहुबली नेता अरुणा देवी वारसलीगंज विधानसभा सीट पर दूसरा राउंड की काउंटिग तक 2993 वोट से आगे हैं. इसके अलावा अशोक महतो की पत्नी अनीता पीछे है.

 

मोकामा विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की वोटिंग तक अनंत सिंह 2031 वोटों से आगे चल रहे हैं. फिलहाल वह अभी दुलारचंद मर्डर केस में जेल में हैं.

नबीनगर विधानसभा सीट पर आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद 102 सीटों पर आगे चल रहे हैं. चेतन आनंद पर बाहरी का ठपा लगा है. उनकी मां शिवहर से विधायक है.

 

दरभंगा विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार संजय सरावगी 2271 वोटों से आगे चल रहे हैं. इस सीट पर VIP कैंडिडेट उमेश सहानी पीछे चल रहे हैं.

लखीसराय विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार डिप्टी सीएम विजय सिन्हा 79 वोट से पीछे चल रहे हैं.

कटिहार विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ताराकिशोर प्रसाद 1807 वोटों से आगे चल रहे हैं. ये जनरल सीट है. इस पर उनका मुकाबला VIP के सौरभ अग्रवाल से हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!