CG BREAKING: स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशभर में होंगे ध्वजारोहण कार्यक्रम – सीएम, मंत्री एवं सांसद करेंगे ध्वजारोहण…….लिस्ट देखें

छत्तीसगढ़:छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर शासन द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण के लिए अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है।

जारी सूची के अनुसार, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे।
राज्य मंत्री श्री तोखन साहू बस्तर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार –

  • डिप्टी सीएम अरुण साव – बिलासपुर
  • गृहमंत्री विजय शर्मा – दुर्ग
  • विधानसभा अध्यक्ष – राजनांदगांव
  • मंत्री रामविचार नेताम – सरगुजा
  • मंत्री दयालदास बघेल – गरियाबंद
  • मंत्री केदार कश्यप – बालोद
  • मंत्री लखनलाल देवांगन – कोरबा
  • मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल – जशपुर
  • मंत्री ओपी चौधरी – रायगढ़
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े – सूरजपुर
  • मंत्री टंक राम वर्मा – जांजगीर-चांपा

इसके साथ ही सांसद भी विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण करेंगे –

  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल – बलौदा बाज़ार
  • सांसद विजय बघेल – बेमेतरा
  • सांसद संतोष पाण्डेय – कवर्धा

प्रदेश के सभी स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत व परेड का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!