दुर्ग ब्रेकिंग: मातृ शक्तियो के पास वह हुनर है जो आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने की ताकत रखती है – विभा अवस्थी

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की आत्मनिर्भर भारत संकल्प एवं जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 कार्यशाला का आयोजन दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन तथा आत्मनिर्भर भारत संकल्प विषय पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।

इसमें सबने अपने विचार रखे जो इस प्रकार है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार का जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 का निर्णय देश के हर वर्ग के हित को देखकर लिया गया – यशवंत जैन भाजपा प्रदेश महामंत्री

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की सफलता आप सब के परस्पर सहयोग से ही संभव है – मोतीलाल साहू रायपुर ग्रामीण विधायक

मातृ शक्तियो के पास वह हुनर है जो आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने की ताकत रखती है – विभा अवस्थी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

संगठन लगातार कार्यक्रमों के माध्यम से हमें सक्रिय रखता है और हमारी सक्रियता का सार्थक परिणाम चुनाव में ऐतिहासिक जीत के रूप में प्राप्त होती है – सुरेंद्र कौशिक

  आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, महापौर अलका बाघमार ,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष और जिला मंत्री पवन शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, आयुषी पांडे प्रदेश मीडिया सह प्रभारी महिला मोर्चा, कृतिका जैन, सरिता मिश्रा, प्रीति परघनिया ,स्वाति साहू ,संगीता शर्मा, टिकेश्वरी सिन्हा, गायत्री वर्मा उपस्थित रहे |

जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यशाला के मुख्य वक्ता यशवंत जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व वाली सरकार ने जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 ऐतिहासिक फैसला लिया है आप सभी जानते हैं इसे आमजन मानस के जीवन में एक ऐतिहासिक बदलाव आएगा |

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू होने से पहले तक भारत में 17 प्रकार के टैक्स और 13 प्रकार के सेस लागू थे। इसके अलावा राज्य सरकारें भी मनमाने ढंग से कभी भी कोई भी कर आरोपित कर देती थी। पिछले वर्ष 12 लाख सालाना की आय पर टैक्स नहीं लागू करने का निर्णय लेने के बाद अब जीएसटी में चार स्लैब के बदले दो ही स्लैब रखने, सभी उपयोगी वस्तुओं पर कर शून्य करने और अनेक उत्पादों में कर 10 प्रतिशत तक कम कर देने से अब वास्तव में भारतीय अर्थव्यवस्था अब जनता के लिए रामराज्य लाने वाला साबित होगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र हित में बड़े-बड़े फैसले लेने की ताकत रखते हैं। कोई भी फैसला होता है तो उसमें टैक्स का बेस बढ़ता है। टैक्स का पैसा या तो सरकार की जेब में जाता है या फिर जनता की जेब में जाता है। सरकार अब अपने जेब में न लेकर जीएसटी में बदलाव करके जनता की जेब में पैसा डाल रही है। जनता की जेब में पैसा जाने से उनकी खरीदी करने की क्षमता बढ़ती है।

आज भारतीय जनता पार्टी अपने सर्वोच्च शिखर की ओर अग्रसर है और उसका श्रेय जाता है हमारे भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक जनसंघ संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को जनसंघ की स्थापना थी तब जनसंघ प्रतीक चिन्ह दिया था तब लोग कहते थे कि दिया में तेल नहीं सरकार चलाना खेल नहीं लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने खून से दिए को प्रज्वलित करके रखा और दिए आज कमल के फूल के रूप में पूरे हिंदुस्तान में मिला हुआ है आप सभी का सौभाग्य है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकरता है मैं आप सभी से आहवन करता हूं कि नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी 2.0 के फायदे को आम जनमानस के बीच लेकर जाएं |

रायपुर ग्रामीण विधायक एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के वक्ता मोतीलाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि

‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ से देश प्रत्येक क्षेत्र में विकास कर अपने पैरों पर खड़ा होगा। एक स्वावलंबी देश ही वैश्विक स्तर पर अपने सम्मान की रक्षा कर सकता है। भारत के आत्मसम्मान की भावना को साकार करने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की शुरुआत की ।

 रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने आगे कहा कि आज हमारा देश आत्मनिर्भर बनने के मार्ग पर अग्रसर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने कई ऐसे जनहित कार्य निर्णय लिए हैं जिसके दूरगामी परिणाम स्वरूप आज हमारा देश आत्मनिर्भर बन रहा है आज उद्योग के क्षेत्र पर देखें रक्षा के क्षेत्र पर देखें कृषि के क्षेत्र पर देखें अंतरिक्ष क्षेत्र पर देखें तो हमारा देश आत्मनिर्भर बन चुका है कोई समय था हमारा देश आयातक देश की श्रेणी पर आता था पर आज हम निर्यातक देसो की श्रेणी में खड़े हैं रक्षा के क्षेत्र में भी हम निर्यातक बन चुके हैं कोई समय था कि हम देश युद्ध के लिए हथियारों की खरीदी के लिए दूसरे देश पर निर्भर रहते थे पर आज हम स्वयं हथियारों का निर्माण कर रहे हैं और दूसरे देशों को भेज भी रहे हैं | जब 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के रूप में शपथ ली थी तब हमारा देश की आर्थिक व्यवस्था विश्व में 14 स्थान पर थी पर उनके कुशल नेतृत्व में आज हमारा देश विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में पूरे विश्व में खड़ा है और उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है आप सभी से आग्रह करता हूं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम को सफल बनाते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहभागिता सुनिश्चित अवश्य करें

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने मुझे महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जैसा बड़ा दायित्व दिया मुझे इसलिए दिया मैं आप सभी से यही कहना चाहूंगी कि आप सभी मेरी बहने अपने कार्य को करते रहे संगठन आपकी सारी कार्य प्रणाली आपकी गतिविधियों को देख रहा है आपके कार्यों का आकलन संगठन का शीर्ष नेतृत्व अवश्य करेगा मेरी बहनों से निवेदन है कि आप अपने कार्य को करते रहें आपको रोकने के लिए तोड़ने के लिए और आपको अपने कर्तव्य के पथ से हटाने के लिए बहुत सी बधाएं आएंगे पर आप अपने कार्य करते रहे मात् शक्तियों के पास वह हुनर होता है की 500 लोगों के खाने में कितना नमक आएगा जब इतना अनुभव हमारे पास है तो आत्मनिर्भर बनाने में हमारे देश के लिए सबसे ज्यादा ताकत और अनुभव हमारे पास है मैं आप सभी से अनुरोध करूंगी आत्मनिर्भर भारत का संकल्प आप सभी अवश्य पूर्ण करें

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि आप सभी ने 2023 2024 के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पद आसीन किया फिर त्रिस्तरी पंचायत चुनाव और नगरी निकाय चुनाव में भी हमने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की और इस सब का श्रेय आप सभी के परिश्रम को जाता है संगठन ने जो भी कार्य दिए आप सभी ने पूर्ण किया लेकिन आप सभी के कार्य यहीं पर खत्म नहीं हो रहे हैं वापस हमें फिर से सरकार बनी है और इसके लिए हमें अभी फिर से लगना है हम बात करते हैं निचले स्तर तक बुथ स्तर तक के कार्य के लिए पंच परमेश्वर जिसमें युवा प्रमुख महिला प्रमुख की भूमिका अहम होती है आप सभी अपने दायित्व के हिसाब से कार्य करते रहे और सरकार और आम जनमानस के बीच में मध्यस्थ का कार्य करें उनके जनहित के कार्य को अवश्य पूर्ण करें |

    आयोजित कार्यशाला का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने किया आभार जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये ने किया

आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रोहित साहू, आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल कार्यालय मंत्री मनोज सोनी सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी प्रवक्ता दिनेश देवांगन मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल जनपद पंचायत अध्यक्ष धमधा लीमन साहू, पाटन जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक मंडल भाजपा अध्यक्ष कौशल साहू बंटी चौहान मनमोहन शर्मा महेंद्र लोढ़ा कमलेश फेकर लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट शीतला ठाकुर लिकेश्वर देशमुख राजू जंघेल अनुपम साहू वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी शिव चंद्राकर संतोष सोनी रजा खोखर संदीप जैन अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, अजीत चंद्राकर बिंदु भुवल जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू नीलम चंद्राकर श्रद्धा साहू जितेंद्र यादव सैयद आसिफ अली नवीन पवार तेखन सिन्हा राजेश सिंह राजपूत गौरव शर्मा हर्ष चंद्राकर आशीष खंडेलवाल दिनेश नालोडे नवीन साहू अमित पटेल मुकेश बेलचंदन सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 टोली के सदस्य आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के मंडल के सदस्य गण उपस्थित रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!