CG BREAKING: सोना तस्करी सिंडिकेट पर ED की बड़ी कार्रवाई — 3.76 करोड़ की संपत्ति अटैच…..दुर्ग के नामी ज्वेलर्स के तार सोना तस्करी से जुड़े

छत्तीसगढ़:  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर समेत कई शहरों में सक्रिय सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.76 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। यह संपत्ति सिंडिकेट से जुड़े सचिन केदार और पुरुषोत्तम कवले की बताई जा रही है।

ED की जांच में यह खुलासा हुआ है कि तस्करी का सोना बांग्लादेश बॉर्डर के जरिए भारत लाया गया, जिसे रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, नागपुर और मुंबई के नामचीन ज्वेलर्स को बेचा गया था।

जांच में सामने आए प्रमुख नामों में शामिल हैं:

  • सुनील कुमार जैन (सहेली ज्वेलर्स)
  • प्रकाश सांखला (नवकार ज्वेलर्स)
  • सुमीत ज्वेलर्स
  • पुरुषोत्तम कवले (सागर ज्वेलर्स)
  • धीरेज बैद

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, तस्करी के माध्यम से लाया गया सोना-चांदी करीब 260.97 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति के रूप में आंका गया है।

अब तक की कार्रवाई में ED द्वारा कुल 64.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। एजेंसी की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है।

 

error: Content is protected !!