Dhanteras पर सोने के भाव पड़े नरम, चांदी भी लगातार तीसरे दिन धड़ाम, खरीदारी को निकलने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today In India on Dhanteras 2025: धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी को खरीदने की परंपरा रही है। आज इनकी कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। एक तरफ चांदी लगातार तीसरे दिन आज सस्ती हुई है तो दूसरी तरफ गोल्ड भी आज चांदी की चाल चलते हुए फिसल गया। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1910 और 22 कैरट गोल्ड ₹1750 सस्ता हुआ है। एक दिन पहले इनकी चमक बढ़ी थी और 22 कैरट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹3050 तो 24 कैरट गोल्ड ₹3330 महंगा हुआ था। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन सस्ती हुई है। लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद आज लगातार तीसरे दिन चांदी की चमक फीकी पड़ी है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव
देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…
चारों बड़े महानगरों में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,31,010 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव ₹1,20,100 प्रति 10 ग्राम है। वहीं कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,19,500 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,370 प्रति 10 ग्राम है।

बेंगलुरु और हैदराबाद में भाव
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,19,950 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,860 प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ और पटना में भाव
पटना और लखनऊ में बात करें तो पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,20,000 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,910 प्रति 10 ग्राम है जबकि लखनऊ में 22 कैरट गोल्ड ₹1,20,100 और 24 कैरट गोल्ड ₹1,31,010 में मिल रहा है।
जयपुर और अहमदाबाद में भाव
अहमदाबाद और जयपुर में बात करें तो अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,20,000 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,910 प्रति 10 ग्राम है जबकि जयपुर में 22 कैरट गोल्ड ₹1,20,100 और 24 कैरट गोल्ड ₹1,31,010 में मिल रहा है।
चांदी लगातार तीसरे दिन हुई सस्ती
चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹18 हजार कम हुए हैं। इससे पहले लगातार तीन दिनों में इसकी चमक प्रति किग्रा ₹10 हजार बढ़ी थी। आज 18 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी ₹1.72 लाख प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹13 हजार गिरे हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,90,000 है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

