Gold Rate Today: गिरावट के बाद सोने-चांदी की दमदार वापसी…..देखें रेट लिस्ट
Gold Rate Today In India: सेफ हैवन एसेट के रूप में गोल्ड और सिल्वर की मांग लगातार बनी हुई है। कुछ समय पहले इनमें गिरावट को निवेशकों ने मौके के रूप में लपक लिया और अब आज लगातार दूसरे दिन इनकी चमक बढ़ी है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹1320 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1210 ऊपर चढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। तीन दिनों की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹15,100 महंगी हुई है।
| शहर | 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव | 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव | 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव |
| दिल्ली | ₹1,58,070 | ₹1,44,910 | ₹1,18,600 |
| मुंबई | ₹1,57,920 | ₹1,44,760 | ₹1,18,450 |
| कोलकाता | ₹1,57,920 | ₹1,44,760 | ₹1,18,450 |
| चेन्नई | ₹1,59,830 | ₹1,46,510 | ₹1,25,210 |
| बेंगलुरु | ₹1,57,920 | ₹1,44,760 | ₹1,18,450 |
| हैदराबाद | ₹1,57,920 | ₹1,44,760 | ₹1,18,450 |
| लखनऊ | ₹1,58,070 | ₹1,44,910 | ₹1,18,600 |
| पटना | ₹1,57,970 | ₹1,44,810 | ₹1,18,500 |
| जयपुर | ₹1,58,070 | ₹1,44,910 | ₹1,18,600 |
| अहमदाबाद | ₹1,57,970 | ₹1,44,810 | ₹1,18,500 |
लगातार दूसरे दिन चमकी चांदी
चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹15,100 बढ़े हैं। आज 10 फरवरी को दिल्ली में चांदी ₹3,01,100 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 बढ़े हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।
क्या कहना है एक्सपर्ट का?
बाजार की नजर अमेरिका से आने वाले GDP, PMI, नॉन-फार्म पेरोल और महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी तो साथ ही चीन, जर्मनी और भारत के महंगाई आंकड़ों पर भी नजर रहेगी। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती को लेकर क्या संकेत दे रहा है, इसका भी सोने-चांदी की चाल पर असर दिख सकता है। JM फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर का कहना है कि सोने में कंसॉलिडेशन और रिकवरी यह संकेत देती है कि इसका रुझान अब भी पॉजिटिव बना हुआ है लेकिन चांदी के मामले में वह ज्यादा सतर्क हैं, क्योंकि इसमें आगे भी तेज उतार-चढ़ाव और करेक्शन दिखने के आसार हैं।

