दुर्ग ब्रेकिंग: इंस्टाग्राम में आपत्तिजनक पोस्ट कर दबंगई दिखाने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा गया जेल

 

इंस्टाग्राम में आपत्तिजनक पोस्ट कर दबंगई दिखाने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा गया जेल

▪️ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में आपत्तिजनक पोस्ट कर रौब झाड़ने वाले आरोपियों पर की गई त्वरित कार्यवाही
▪️ आरोपियों द्वारा धारदार हथियार के साथ पोस्ट अपलोड कर क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण निर्मित करने का किया गया प्रयास
▪️ शिकायत प्राप्त होने पर थाना रानी तराई पुलिस द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई
▪️ प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश पश्चात जेल भेजा गया

डिजिटल डेस्क | दुर्ग: थाना रानी तराई क्षेत्र अंतर्गत इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कुछ युवकों द्वारा धारदार हथियार के साथ आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड कर दबंगई एवं रौब झाड़ने संबंधी सामग्री प्रसारित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई, जो समाचार पत्र में भी प्रकाशित हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना रानी तराई पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित युवकों की पहचान कर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा इंस्टाग्राम में उक्त पोस्ट करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की गतिविधियां लोक शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली पाए जाने पर उनके विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 26.05.2026 को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :
सोशल मीडिया में रौब झाड़ने एवं दबंगई प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक पोस्ट करना।

▪️ घटनास्थल :
ग्राम औसर, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. तुलाराम गायकवाड़, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम औसर, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग
2. गुलशन भारती, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम औसर, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. इंस्टाग्राम पोस्ट संबंधी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य
2. घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन

▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना रानी तराई पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भय उत्पन्न करने वाली अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट साझा न करें। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!