दुर्ग ब्रेकिंग: पथरिया ( डो.) में निःशुल्क एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर संपन्न
पथरिया ( डो.)/ धमधा /
आयुष स्वास्थ्य मिशन (AAM) के अंतर्गत दिनांक 17 दिसम्बर 2025 (बुधवार) को ग्राम पंचायत भवन परिसर, पथरिया ( डो.) में निःशुल्क एक दिवसीय धमधा विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर निःशुल्क आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया।

उक्त कार्यक्रम संचालनालय रायपुर छत्तीसगढ़ एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी के निर्देशन में तथा शिविर प्रभारी आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. विनिता चंद्राकर (शासकीय आयुर्वेद औषधालय, बोरी) के मार्गदर्शन में समस्त आयुष टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पथरिया ( डो.) के सरपंच श्री मीत कुमार पारकर, पंचगण एवं ग्राम सचिव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शिविर में सभी प्रकार के नए एवं पुराने साध्य-असाध्य रोगों जैसे—जीर्ण वात रोग, आमवात, संधिवात, गठियावात, सायटिका, कमर दर्द, स्त्री रोग, जोड़ों का दर्द, चर्म रोग, मधुमेह, ज्वर, खाँसी, श्वास एवं बवासीर आदि—की जाँच एवं उपचार अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। साथ ही लाभार्थियों को निःशुल्क आयुष औषधियाँ एवं आयुष काढ़ा (क्वाथ) का वितरण भी किया गया।
शिविर में कुल 518 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं (जिसमें पुरुष—162 एवं महिलाएँ—176 शामिल रहीं)। इनमें 180 बच्चों का स्वर्णप्राशन संस्कार किया गया (बालक—73, बालिका—107) तथा 322 लोगों को आयुष काढ़ा (क्वाथ) का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त रक्तचाप, रक्त शर्करा, रक्त परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। कुल 54 नेत्र जाँच की गई, जिनमें 6 मोतियाबिंद के मरीज चिन्हित किए गए।
शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनिया हिशीकर, डॉ. रवि कुमार सिदार, डॉ. अलका रगासे, डॉ. रूबी पंडित, डॉ. अशोक पंडित एवं डॉ. दीक्षा वर्मा (आयुष चिकित्सक) सहित श्री जवाहर लाल साहू, श्री तिलक राम बंछोर, श्री सालिक राम वर्मा, श्री खिलेश देशमुख, श्री सौरभ पांडेय, श्रीमती गणेश्वरी ठाकुर (फार्मासिस्ट) एवं श्रीमती रेणु देशमुख (योग शिक्षक) सहित समस्त आयुष स्टाफ एवं स्वास्थ्य विभाग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरी के नेत्र सहायक श्री त्रिलोक धीवर उपस्थित रहे |
समन्वित प्रयासों से यह विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

