धमधा विकासखंड में कल होगा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर….
धमधा, जिला दुर्ग | 4 जुलाई 2025 आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ग्राम अरसी (वि.ख. धमधा) में कल दिनांक 5 जुलाई 2025, शनिवार को एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक ग्राम अरसी के सामुदायिक भवन में आयोजित होगा, जिसमें अनुभवी आयुष चिकित्सकों की टीम द्वारा जीर्ण वात, आमवात, गठिया, सायटिका, कमरदर्द, स्त्री रोग, चर्म रोग, मधुमेह, श्वास रोग, ज्वर, बवासीर आदि जैसे नये-पुराने साध्य-असाध्य रोगों की चिकित्सा की जाएगी एवं निःशुल्क औषधि वितरण भी किया जाएगा।
शिविर में नेत्र जाँच, बीपी, शुगर, मलेरिया एवं हीमोग्लोबिन जाँच की सुविधाएं भी निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।
ग्रामीणों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सेवा का लाभ उठाएं।
प्रायोजक: संचालनालय आयुष विभाग, छत्तीसगढ़ शासन
मार्गदर्शक: जिला आयुष अधिकारी, दुर्ग
आयोजक: शिविर प्रभारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शास. आयुर्वेद औषधालय, चीचा, वि.ख. धमधा, जिला दुर्ग

