CG BREAKING:समोसा खाने के बाद 7 लोग अस्पताल में भर्ती…..

डिजिटल डेस्क |दुर्ग/अंबिकापुर/सुरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से लगे क्षेत्र में आयोजित तातापानी महोत्सव के दौरान फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। समोसा खाने के बाद एक ही परिवार के 7 सदस्य बीमार हो गए। पीड़ितों में एक बच्ची, चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी पीड़ित सुरगुजा जिले के उदयपुर नवापारा मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं, जो बलरामपुर जिले में आयोजित तातापानी महोत्सव में शामिल होने गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी को महोत्सव से लौटने के कुछ घंटों बाद सभी पीड़ितों को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। प्रारंभ में घरेलू उपचार किया गया, लेकिन शनिवार को हालत बिगड़ने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उदयपुर में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, समय पर उपचार मिलने से रविवार को सभी मरीजों की स्थिति में सुधार है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका महोत्सव स्थल के पास स्थित एक होटल में खाए गए समोसे को लेकर जताई जा रही है।

फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!