छत्तीसगढ़ छुट्टी ब्रेकिंग: 6 दिन दशहरा और 6 दिन दिपावली की रहेंगी छुट्टी……देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग
नवा रायपुर, 22 सितम्बर 2025: छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा सत्र 2025-26 (16 जून 2025 से 30 अप्रैल 2026) तक शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त शालाओं/महाविद्यालयों में अवकाश की घोषणा की गई है।

घोषित अवकाश इस प्रकार हैं–
- दशहरा अवकाश : 29 सितम्बर 2025 से 04 अक्टूबर 2025 तक (कुल 06 दिन)
- दीपावली अवकाश : 20 अक्टूबर 2025 से 25 अक्टूबर 2025 तक (कुल 06 दिन)
- शीतकालीन अवकाश : 22 दिसम्बर 2025 से 27 दिसम्बर 2025 तक (कुल 06 दिन)
- ग्रीष्मकालीन अवकाश : 01 मई 2026 से 15 जून 2026 तक (कुल 46 दिन)

कुल अवकाश: 64 दिन
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
– छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग


