दुर्ग: पहलवान बेटियों के पिता ने की खुदकुशी……

दुर्ग: आज दिनांक 8 अगस्त को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक 31 आपापुरा निवासी युवराज सार्वा (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चालक था।

मृतक की तीन बेटियां हैं, जो पहलवानी में चैंपियन रह चुकी हैं। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण अज्ञात है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम हेतु मर्चुरी भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है, तथा आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच उपरांत ही लगाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!