भूकंप: अफगानिस्तान में भूकंप, दिल्ली -NCR में भी महसूस किए गए झटके
रविवार की देर रात भूकंप के झटके महसूस होने से लोग सहम गए। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और भारत के कुछ हिस्सों में ये झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से तकरीबन 23 किलोमीटर दूर था।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6 मापी गई है। भारत में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आस-पास के इलाकों झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप के झटके इतने तेज थी कि भारत में भी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आस-पास के इलाकों में भी धरती कांप गयी। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं, अफगानिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान के कई हिस्सों में भी तेज झटके महसूस किए गए हैं।

अफ़ग़ानिस्तान भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, विशेष रूप से हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में जो यूरेशियन और इंडियन टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है।

