दुर्ग में सुबह 4 बजे घर में भीषण आग, दमकल की तेजी से बड़ा हादसा टला

दुर्ग में तड़के घर में लगी आग, अग्निशमन दल की तत्परता से बड़ा हादसा टला

दुर्ग। दिनांक 07 जनवरी 2026 को प्रातः लगभग 04:00 बजे दुर्ग शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए एक दमकल वाहन को मौके के लिए रवाना किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शायरा बानु के निवास स्थान पर अचानक आग लग गई थी। मौके पर पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए आग और धुएँ से भरे घर में प्रवेश कर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। एक दमकल वाहन के पानी से आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आग आसपास के घरों तक फैलने से रोक दी गई।

अग्निशमन दल की तत्परता और टीमवर्क से कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है, जिसकी जांच नगर पुलिस द्वारा की जा रही है।

इस सफल अग्निशमन कार्यवाही में दल प्रभारी शरद मेश्राम के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मचारी नागेश, धर्मेंद्र, खेमराज, डिव्हार, पवित्र एवं राहुल शामिल रहे।

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्री नागेंद्र कुमार सिंह ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहुँचकर आग पर काबू पाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!