दुर्ग में हिंदू संतों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का मामला: बजरंग दल की शिकायत पर FIR, टीचर गिरफ्तार…..

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आपत्तिजनक मामला सामने आया है जिसमें एक निजी कोचिंग संस्थान में शिक्षक के रूप में कार्यरत लक्ष्मीकांत निषाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सनातन धर्म, संपूर्ण ब्राह्मण समाज और प्रमुख हिंदू संतों जैसे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, श्रीराम भद्राचार्य और प्रदीप मिश्रा जी के प्रति अत्यंत आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया।

यह पोस्ट 27 जुलाई 2025 को की गई थी, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।

इस गंभीर विषय पर बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ देवांगन के नेतृत्व में थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। मामले में डीएसपी अलेक्जेंडर किरो द्वारा जानकारी दी गई कि शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

बजरंग दल की ओर से स्पष्ट रूप से मांग की गई है कि—

“ऐसे विघटनकारी और समाज में जहर घोलने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे कोई भविष्य में सनातन धर्म और संत समाज के प्रति अपमानजनक भाषा बोलने की हिम्मत न कर सके।”

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल यह स्पष्ट करता है कि सनातन धर्म का अपमान किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। समाज में सौहार्द बनाए रखने हेतु ऐसी राष्ट्रविरोधी सोच पर कड़ी कार्यवाही आवश्यक है।

error: Content is protected !!