दुर्ग ब्रेकिंग: हर-हर महादेव बोलते ही युवक ने लगाई छलांग, शिवनाथ नदी में डूबने से मौत….

दुर्ग के महमरा एनीकेट पर रविवार को हुआ हादसा, पुलिसकर्मी और मछुआरे भी नहीं बचा पाए जान

दुर्ग। शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। शंकर नगर निवासी आकाश ताम्रकार (32) ने नशे की हालत में “हर-हर महादेव” कहते हुए नदी में छलांग लगा दी।

 

मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के चलते सफल नहीं हो सके।

 

युवक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!