दुर्ग शिवनाथ नदी में नहाने के दौरान बहा 22 वर्षीय युवक, SDRF ने बरामद किया शव

डिजिटल डेस्क |दुर्ग। शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहे 22 वर्षीय युवक का शव SDRF की टीम ने बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान पंचशील नगर, दुर्ग निवासी निशांत सेन (22 वर्ष), पिता होरी लाल सेन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को निशांत सेन महमरा एनीकट के पास शिवनाथ नदी में नहा रहा था। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मोटर बोट और सुरक्षा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

SDRF के प्रशिक्षित गोताखोर राजकुमार यादव और चंद्रप्रताप जंघेल ने तेज बहाव के बीच सघन सर्च ऑपरेशन चलाया और युवक के शव को पानी से बाहर निकाला।

इसके बाद शव को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए मौके पर मौजूद दुर्ग थाना पुलिस और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!