दुर्ग जिले में बड़ा हादसा: औरी गांव में नदी नहाने गए तीन लोग डूबे, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

जिला – दुर्ग | दिनांक – 05.09.2025

जिला दुर्ग कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार थाना भिलाई-03 अंतर्गत ग्राम औरी में नदी में तीन व्यक्तियों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी।

 

  • इनमें से एक व्यक्ति को कल जीवित अवस्था में बचाकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था।
  • आज प्रातः 5 बजे से एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
  • ऑपरेशन के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति (मृतक – भगवती ठाकुर, पिता – दीनदयाल ठाकुर, उम्र – 65 वर्ष, निवासी ग्राम औरी, थाना भिलाई-03, जिला दुर्ग) का शव बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।
  • तीसरे व्यक्ति की तलाश में एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा नदी में डीप डाइविंग कर सर्च अभियान जारी है।

 

 

 

यह कार्यवाही जिला सेनानी श्रीमान नागेंद्र कुमार सिंह (अग्निशमन अधिकारी, जिला सेनानी, एस.डी.आर.एफ. दुर्ग) के निर्देशन में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!