दुर्ग के राइस मिल कारोबारी अनिल बंसल 24 घंटे से लापता, कार नदी किनारे मिली……

दुर्ग के राइस मिल कारोबारी अनिल बंसल 24 घंटे से लापता, कार नदी किनारे मिली

दुर्ग, 25 सितम्बर 2025 दुर्ग जिले के कादंबरी नगर निवासी एवं राइस मिल ठेकेदारी का काम करने वाले कारोबारी श्री अनिल बंसल बुधवार सुबह से लापता हैं।

परिजनों और पुलिस की लगातार कोशिशों के बावजूद 24 घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 9:45 बजे श्री अनिल बंसल रायपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे।

दोपहर 12:40 बजे उनकी आखिरी बातचीत एक मित्र से हुई, इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और वे वापस घर नहीं लौटे। देर रात तक कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने मोहन नगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

इस बीच, उनकी सफेद वैगनआर कार नंदनी थाना क्षेत्र के डूमा पथरिया के पास नदी किनारे खड़ी मिली है।

 

श्री अनिल बंसल अपने परिवार के साथ कादंबरी नगर में रहते हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। वे दो भाइयों में से एक हैं। उनके अचानक लापता होने से परिवार और परिचितों में गहरी चिंता व्याप्त है।

 

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!