दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल….पदमनाभपुर थाना प्रभारी प्रमोद रूसिया हटे, राजेश मिश्रा को मिली कमान

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए पांच पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अलग-अलग थानों और शाखाओं में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के तहत निरीक्षक राजेश मिश्रा, जो वर्तमान में पाटन थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थे, उन्हें पदमनाभपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पदमनाभपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद रूसिया का तबादला करते हुए उन्हें कुम्हारी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इसके अलावा निरीक्षक युवराज साहू को यातायात शाखा से हटाकर पाटन थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक ओम प्रकाश पटेल, जो रिजर्व केंद्र दुर्ग में पदस्थ थे, उन्हें यातायात शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।

 

वहीं उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे को कुम्हारी थाना प्रभारी के पद से हटाकर यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन करते हुए नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!