दुर्ग में नशे के सौदागरों पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा, कोडिन सिरप के साथ दबोचे गए दो आरोपी

दुर्ग पुलिस की कार्यवाही ऑपरेशन विश्वास को मिली सफलता

अवैध रूप से नशीली कफ सिरप बेचने वालों के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही

आरोपियों के विरूद्ध किया गया एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति अपने अपने जुपीटर वाहन तथा एक्टीवा वाहन में एक एक कार्टून में प्रतिबंधित स्वापक औषधी कोडिन फास्फेट कप सिरप को बिक्री करने हेतु पीसेगांव बांथा तालाब नदी रोड थाना पुलगांव में ग्राहक तलाश कर रहे है। मौका पर पहुँचकर मुखबिर की निशानदेही पर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया जो पूछताछ में अपना नाम *वासु चन्द्राकर उर्फ गोलू पता बैगा पारा नटराज मुर्ति के पास थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग छ.ग . व संजय तिवारी उर्फ सोनू पता गया नगर मानस मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के रहवासी बताये।

 

 

संदेही संजय तिवारी के कब्जे से वाहन एक्टीवा कं. CG07 BK 7647 में भुरा रंग के कार्टून के अंदर में प्रतिबन्धित स्वापक औषधि कोडीन सिरप की शीशी में पुरी भरी हुई शीलबंद हालत् में कुल 70 शीशी कुल मात्रा 7.0 लीटर कुल कीमत 12460 रू. का कप सिरप एंव जामा तलाशी लेने पर पहने पेंट के जेब में नशीली कप सिरप कोडिन फास्फेट का बिक्री रकम 2000 रू.* एब एक नग सैमसंग मोबाईल फोन किमती 20000 हजार रू. बरामद किये है तथा आरोपी वासु चन्द्राकर के कब्जे से अपने वाहन एक्टीवा क्रं. CG07 BK 7647 में भुरा रंग के कार्टून के अंदर में प्रतिबन्धित स्वापक औषधि कोडीन सिरप की शीशी में पुरी भरी हुई शीलबंद हाल में कुल 60 शीशी कुल मात्रा 6.0 लीटर कुल कीमत 10680 रू. का कप सिरप एंव जामा तलाशी लेने पर पहने पेंट के जेब में नशीली कप सिरप कोडिन फास्फेट का बिक्री रकम 1000 रू. एंव एक नग ओप्पो मोबाईल फोन किमती 5000 हजार रू. बरामद किये है। कुल 130 शीशी कुल मात्रा 13 लीटर, 02 नग मोबाईल, 02 वाहन आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 21 सी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

उक्त कार्यवाही में पुलगांव पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही l

आरोपी:-1. वासु चंद्राकर उर्फ गोलू पता बैगा पारा दुर्ग
2. संजय तिवारी उर्फ सोनू पता गया नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!