दुर्ग में जुआ अड्डे पर छापा, पुलिस ने घेराबंदी कर 2.18 लाख रुपए कैश और 10 मोबाइल के साथ 11 जुआरी रंगे हाथ पकड़े गए
जिला दुर्ग पुलिस
दिनांक: 24.08.2025
वैशाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 11 जुआरी गिरफ्तार, 2.18 लाख नकद व मोबाइल जब्त
दुर्ग। जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार चल रहे अभियान के तहत वैशाली नगर पुलिस ने शनिवार रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस कार्रवाई में पुलिस ने रामनगर स्थित जलाराम कैटर्स के पीछे से 11 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी वहां काट पत्ती जुआ खेल रहे थे।

बरामदगी
पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में नगदी और अन्य सामग्री जब्त की।
- ₹2,18,000 नकद
- 10 मोबाइल फोन
- 52 ताश पत्तियां
सभी जब्त सामान को गवाहों की मौजूदगी में सील कर लिया गया है। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
मुखबिर की सूचना पर वैशाली नगर और भिलाई नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी।
पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए घेराबंदी कर सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- गोपाल कुमार अग्रवाल
- प्रदीप लाया
- ए.के. जैन
- बुधराम निर्मलकर
- मनोज सिंह
- पवन कुमार
- अनुप कुमार धौटे
- शंक गेडवानी
- विनोद अग्रवाल
- रोहन अग्रवाल
- राजेश नाथवानी
पुलिस का बयान
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ में और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि दुर्ग जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि समाज में असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

