मंत्रिमंडल विस्तार : गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल को मिले विभाग…..देखें लिस्ट

दिनांक – 20 अगस्त 2025 आज दिनांक 20 अगस्त को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत तीन नए विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दुर्ग शहर के विधायक श्री गजेंद्र यादव, अरंग के विधायक श्री गुरु खुशवंत साहिब एवं अंबिकापुर के विधायक श्री राजेश अग्रवाल शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभागों का बंटवारा करते हुए मंत्रियों को दायित्व सौंपे।

  • दुर्ग शहर विधायक श्री गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामीण उद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • अरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहिब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग दिया गया है।

  • अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि नए मंत्री अपने-अपने विभागों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए राज्य के विकास में अहम योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!